न्यौता भोजन कार्यक्रम में सभी बच्चों को अतिरिक्त पोषण सामग्री प्रदान करने के शुभ अवसर पर विकासखंड बरमकेेला के बीएमओ जो वर्तमान में सीएमओ के पद पर सुशोभित है श्री अवधेश पाणीग्राही जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नरेश कुमार चौहान जी तथा बीआरसी बरमकेेला के मुख्य अधिकारी श्री प्रेम सागर नायक जी एवं संकुल बार के संकुल प्राचार्य श्री मदन लाल पटेल जी , संकुल बार के सीएससी श्री राजकमल नायक जी, एबिईओ श्री किशोर कुमार पटेल जी, एवं सीएससी बोंदा श्री मनोज कुमार साहू जी, शासकीय प्राथमिक शाला सुखापाली के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री ईश्वर प्रसाद साव जी, तथा सेवानिवृत्त पाठक श्री अयोध्या प्रसाद पटेल जी तथा शाला संरक्षक समिति के सदस्य दानदाता श्री लोकनाथ नायक जी, श्री जीत राम नायक जी ,श्री रूपराम डनसेना जी ,खीर सागर डनसेना जी,श्री कृष्णदेव पटेल जी ,श्री डिलेश्वर साहू जी, श्री संतोष दास महंत जी ,श्री परमेश्वर साहू जी ,श्री सुरेश नायक जी ,श्री रितेश नायक जी , श्री पंडित राम सिदार जी एवं स्वीपर ,रसोइयों के साथ शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री विनोद कुमार पटेल जी एवं माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री दयासागर धोबा जी,शिक्षिका गायत्री सिदार जी, सहायक शिक्षक श्री धरणीधर सिदार जी एवं विकास कुमार भगत जी उपस्थित थे।इस अवसर पर माननीय सीएचएमओ श्री अवधेश पाणिग्रही जी ने बच्चों का स्वयं के स्वास्थ्य की सुरक्षा करने हेतु प्रेरित किया गया और उन्हें खाने से पहले और शौच के बाद हैंड वॉश से हाथ होने पर जोर देते हुए संपूर्ण शरीर के साथ शाला को स्वच्छ एवं साफ रखने हेतु मिलकर प्रयास करने को कहा गया ।और स्वच्छ खानपान रखने पर विशेष बल दिया गया ।इसी क्रम में विकासखंड बरमकेेला के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नरेश कुमार चौहान जी ने प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम को विकासखंड के समस्त शालाओं में संचालित होने की जानकारी देते हुए कहा कि कुपोषण से बच्चों को मुक्त करने के लिए प्रत्येक ग्राम की पालकों ,समुदाय और समिति सदस्यों को जागरूक किया जाना चाहिए और शिक्षकों का कर्तव्य की समुदाय को प्रधानमंत्री को शक्ति योजना कार्यक्रम की जानकारी का प्रचार प्रसार किया जावे। जिससे बच्चों को पोषण युक्त अतिरिक्त लाभ मिल सके ।इसी क्रम में श्री बीआरसी बरमकेेला के मुख्य अधिकारी श्री प्रेम सागर नायक जी ने न्यौता भोजन के दानदाता श्री लोकनाथ नायक एवं संरक्षण समिति के सदस्यों का पोषण युक्त आहार बच्चों को प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया और उन्होंने कहा कि आप लोगों को छोटा सा प्रयास बरमकेेला ब्लॉक के समस्त ग्रामों में कुपोषण मुक्त भारत बनाने में एक नया संदेश पहुंचा रहा है ।इस अवसर पर संकुल बार के प्राचार्य श्री मदन लाल पटेल जी ने सभी बच्चों को शाला में प्रतिदिन उपस्थित होने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

