बिलाईगढ़: मनमोहक नृत्य और अत्यंत हर्ष के साथ महाविद्यालय बिलाईगढ़ में वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ. जिसमें वार्षिक खेलकूद में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र और शील्ड के साथ सम्मानित किया गया. साथ ही शिक्षण सत्र 2022 23 में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया गया . वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक और मॉडर्न गानो में प्रतिभागियों ने मनमोहक नृत्य तथा हास्य से परिपूर्ण नाटक का भी प्रस्तुति छात्रों द्वारा दिया गया कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य द्वारा प्रेरणाप्रद वक्तव्य के साथ अभिवादन किया गया.
