सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश की हैं कि सभी मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय, पंखा, मच्छरदानी, मच्छर अगरबत्ती आदि की व्यवस्था करें। इसके साथ साथ सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को नगरीय निकायों में और सीईओ जनपद पंचायतों को ग्रामीण क्षेत्रों में निजी मकान में होर्डिंग,पोस्टर आदि के सहमति आदि की जानकारी लेकर रिटर्निंग अधिकारी और व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। बैठक में वाहन व्यवस्था, एमसीएमसी, स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी), वीडियो निगरानी दल (वीएसटी), मतदान दलों के गठन, रवानगी और वापसी के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, उप निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी मोनिका वर्मा व डॉ स्निग्धा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी, बी एक्का, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री आशीष बैनर्जी, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, विद्युत के प्रभारी अधिकारी नरेंद्र नायक, सीएमओ राजेश पांडेय, माजीद खान आदि उपस्थित थे।
विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत अभ्यर्थियों को नामांकन पत्र प्राप्त करने और जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। जिले के दोनों विधानसभा सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। संबंधित वर्ग के अभ्यर्थी अमानत राशि पांच हजार रुपए जमा कर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं। कलेक्टोरेट सारंगढ़ में विधानसभा क्षेत्र 17-सारंगढ़ के लिए कक्ष कलेक्टर न्यायालय में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त और जमा किया जाएगा। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 43-बिलाईगढ़ के लिए कक्ष न्यायालय अपर कलेक्टर में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त और जमा किया जाएगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। नाम वापसी 02 नवंबर 2023 गुरूवार को अपरान्ह 3 बजे तक किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में द्वितीय चरण में मतदान की तिथि 17 नवंबर 2023 शुक्रवार को और मतगणना 03 दिसंबर 2023 रविवार को निर्धारित है।
