इंकलाबी किसान मजदूर संगठन के द्वारा स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन,पेंसिल, देकर प्रोत्साहित किया गया….

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़>/ शासकीय प्राथमिक शाला देवरहा में इंकलाबी मजदूर किसान संगठन छत्तीसगढ़ के कन्वीनर मनहरण के द्वारा बच्चों को कापी,पेन,पैन्सील दिया गया और बच्चों को अच्छी पढ़ाई करने के लिए उत्साहित किया गया , संगठन के कन्वीनर मनहरण, अंजु यादव ने कहा कि देवरहा के स्कूल में कक्षा 1 कैलाश से लेकर कक्षा 5 वी तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक है, जब कि दो शिक्षक होना चाहिए, शिक्षक के कमी होने के कारण बच्चों का भविष्य ख़राब हो रहा है, इंकलाबी मजदूर किसान संगठन छत्तीसगढ़ ने डिप्टी कलेक्टर एवं जिला शिक्षा विभाग के अफ़सर से मांग किया कि जल्दी से जल्दी देवरहा में एक और शिक्षक को बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजा जाय , ताकि बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर सकें इस दौरान सोन कुंवर यादव, उमेशवरी यादव एवं स्कूल के सभी बच्चे सहिय प्रधान पाठक मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने