रायपुर। Raipur News - भाजपा ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बता दें भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जेपी नड्डा के अध्यक्षता में की गई है। बता दें कि इस साल के अंत में छ्त्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी प्रमुख पार्टियां अपनी ताकत झोंकने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब बीजेपी ने अपने पहले 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
इसमें प्रेम नगर से भूलन सिंह मरावी, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर शकुंतला सिंह , रामानुजगंज से रामविचार नेताम, लुण्ड्रा प्रबोज भींज, खरसिया से महेश साहू धर्मजागढ़ से हरिश्चंद्र राठिया, कोरबा से लखन लाल देवांगन मरवाही से प्रणव कुमार अमर पक्षी सरायपाली से सरला कोसरिया खल्लारी से अलका चंद्राकर अभनपुर से इंद्र कुमार साहू राजिम से रोहित साहू सिवाहा से श्रवण मरकाम डौंडीलोहारा से देव लाल हलवा ठाकुर, पाटन से विजय बघेल सांसद खैरागढ़ से विक्रम सिंह खुद जी से गीता घटी साहू मौला मानपुर से संजीव शाह कांकेर से आसाराम नेम बस्तर से मनीराम कश्यप शामिल हैं।



