बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ विधानसभा के अंतर्गत ग्राम धनोरा मे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी आजा विभाग छत्तीसगढ़, प्रदेश सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग छत्तीसगढ़, एवं संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार – भाटापारा जगेसर लहरे अधिवक्ता के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सुधाराम चौहान, प्रेमलाल चंद्रा, जवाहर साहू, बाबूलाल पटेल, पूरी टीम के साथ छत्तीसगढ़ शासन कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा जन हितकारी योजना के संबंध में जानकारी देने ग्राम धनोरा पहुंचे जहां पर ग्राम के निवासी धन सिंह निराला, सुरेंद्र कुमार निराला एवं ग्राम के लगभग 25 – 30 की संख्या में ग्रामीण किसान, युवा नौजवान उपस्थित थे जहां पर बताया गया छत्तीसगढ़ की सरकार जनहितकारी योजना लगातार चला रही है जिसका लाभ आप सभी लोग उठाएं यहां कहा गया की देश में छत्तीसगढ़ एक अकेला ऐसा राज्य है जहां पर किसानों के धान को अत्यधिक मूल्य पर खरीदा जा रहा है । देश मे एक ऐसा राज्य है जहां पर गौ माता के के गोबर एवं गोमूत्र को शासन के द्वारा खरीदा रहा है इन सभी कारणों से जनता को लाभ हो रहा है इस कारण आप सभी पुनः दोबारा आप लोग कांग्रेस का साथ दें और दुबारा कांग्रेस का सरकार बनाने में सहयोग करें।
