बिलाईगढ़– जनपद पंचायत कार्यालय बिलाईगढ़ के सभागार में बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने बिलाईगढ़ विकासखंड एवं कसडोल विकासखंड के सभी विभाग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ।
और शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के संबंध में जानकारियां हासिल की इस दौरान अधिकारियों को बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने दो टूक में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना ना पड़े इसका आप सभी अधिकारीगण ध्यान रखें। अगर ग्रामीणों की शिकायत मिलती है तो निश्चित ही उक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।

