बिलाईगढ़ – सीबीएसई की कक्षा 10वीं एवं 12वीं में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खम्हरिया के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। सीबीएसई बोर्ड 10वीं एवं 12वीं के नतीजे घोषित। जिसमें डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खम्हरिया, बिलाईगढ़ के बच्चों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा बारहवीं में कांति साहू प्रथम स्थान 76.6 प्रतिशत के साथ, तेजस्वनी साहू द्वितीय 72.2 प्रतिशत, एवं मयंक चंद्रा तृतीय स्थान 67.6 प्रतिशत के साथ और वही कक्षा दसवीं से कोमल साहू नें प्रथम स्थान 82.2 प्रतिशत अंक, योगेंद्र साहू द्वितीय 81.6 प्रतिशत अंक एवं तनु साहू ने 81.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय, शिक्षकों, अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रभारी प्राचार्य संदीप कुमार पटेल सर ने भी बच्चों के शानदार प्रदर्शन के लिए खुशी जाहिर की। बच्चों में भी बहुत उत्साह देखने को मिला एवं अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने स्कूल के शिक्षकों एवं अपने माता- पिता को दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहां कि विद्यालय परिवार बच्चों की उचित मार्गदर्शन एवं बेहतर परिणाम हेतु हमेशा तत्पर रहेंगा।
सीबीएसई की कक्षा 10वीं एवं 12वीं में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खम्हरिया के विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन
byसंपूर्ण समाचार
-
0
