छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा करते हुए किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है । दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की है कि अब छत्तीसगढ़ में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल के हिसाब से धान, सरकार खरीदेगी । आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले ही दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ लिया, तो किसानों का कर्जा माफ किया था और ऐलान किया गया था कि किसानों से 15 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से सरकार धान खरीदेगी अब यह आंकड़ा बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया गया है ।
छत्तीसगढ़ में जब 2018 के विधानसभा चुनाव हुए थे, तो किसानों ने बड़ी भूमिका निभाई थी । ऐसे में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है । अब देखना महत्वपूर्ण होगा कि आने वाले दिनों में इसका कितना असर चुनाव में पड़ता है ।

