मुख्यमंत्री बोले, विधायकों व पदाधिकारियों पर छापा पड़ना बताता है, ये काम करने नहीं देना चाहते
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों और विधायकों के ठिकानों पर छापे का उद्देश्य है कि कांग्रेस के नेता काम ना करे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान रमन सिंह पर निशाना साधा । मुख्यमंत्री ने कहा कि रमन सिंह ED के प्रवक्ता बने हुए हैं, जब ED के छापे पड़ते हैं तो इसी तरह से बयान देते हैं।
