भाजपा मंडल सरसींवा कार्यकर्ताओं द्वारा सरसींवा में चक्का जाम करके धरना प्रदर्शन किया गया! आपको बता दें कि बस्तर में हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या एवं लाचार कानून व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ कांग्रेस सरकार के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश की 78 विधानसभाओं में मंडल स्तर पर प्रदेश की 400 से अधिक सड़के जाम रही।।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ,छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। छत्तीसगढ़ में आज न ही न्यायधानी सुरक्षित है न राजधानी। पिछले एक महीने में बस्तर में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों को चिन्हित करके निर्मम हत्या कर दी गई। कानून व्यवस्था की स्थिति राज्य सरकार ठीक करे इसलिए पूरे प्रदेश में 2 से 4 बजे तक प्रदेशव्यापी विशाल चक्काजाम आंदोलन किया गया। जिसमें जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सरसीवां, भठगांव, बिलाईगढ़, सारंगढ़, बरमकेला एवं अन्य मंडलो में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया गया ।।


धन्यवाद🙏
जवाब देंहटाएं